Purnia News: खाने खाने निकला मॉल में काम करने वाला युवक लापता
पूर्णिया, जुलाई 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मॉल में करने वाला एक युवक विगत एक सप्ताह से लापता है। जिससे परिजन चिन्तित हैं। लापता युवक की पहचान आर्यन राज (24) के रूप में हुई है। वह मुफस्सिल थाना के बोलौरी स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था। इस बावत युवक की बहन गुंजा देवी ने सहायक खजांची थाना में एफआईइार दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 19 जुलाई को युवक खाने खाने के लिए मॉल से निकला था,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सगे- संबंधियों के यहां पता लगा गया, परन्तु युवक का कहीं सुराग नहीं लगा है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: युवक के गुमशुदगी को लेकर जयनगर थाना में सनहा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.