पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, रणजीत। खाए तो खाएं क्या? यह सवाल अब हर किसी को साल रहा है। मिठाई, पनीर और खोआ सब मिलावटी है। जिले के विभिन्न जगहों से इकट्ठे किए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट ने मिलावट के खेल की पोल खोली है। हाल में जिले के विभिन्न मिष्ठाई दुकानों में हुई छापेमारी के दौरान एकत्र सैंपल में पांच सैंपल मानक विहीन पाए गए हैं। मानक विहीन सैंपल से संबंधित दुकानों के खिलाफ विभागीय स्तर से नोटिस की जा रही है। इससे पहले जून महीने में पूर्णिया बस स्टैंड एवं खुश्कीबाग स्थित करीब आधा दर्जन मिठाई दुकानों से मिलावटी मिठाई बेचने के आरोप में कुल 1.95 लाख हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पिछले पखवाड़े जिला पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न अनुमंडल प्रशासन के साथ विभिन्न मिठाई दुकानों में छ...