Purnia News: खस्सी चोरी कर भाग रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत बनभाग नहर के समीप शुक्रवार की दोपहर खस्सी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची केनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केनगर में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद दोनों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए सीएनजी ऑटो को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे करीब 15 किलो का एक खस्सी चर रहा था। इसी दौरान सीएनजी ऑटो पर सवार होकर आए दो लोगों ने ऑटो रोका और खस्सी को पकड़कर उसमें लादने लगे। इसी रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर इस पर पड़ गई। उसने शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.