Purnia News: खरना के साथ कसबा में शुरू हुआ दो दिवसीय अनूठा चोराव्रत
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के कसबा में दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला अनूठा लोक आस्था का पर्व चोराव्रत सोमवार को खरना के साथ शुरू हो गया। दो दिवसीय इस पर्व को लेकर कसबा में खासा उत्साह देखा गया। इस पर्व की सबसे अनोखी परंपरा है कि इसमें मामा चोरों का सरदार बनता है, जबकि भांजा-भांजी चोर की भूमिका निभाते हैं। पर्व में रस्म अदायगी के लिए मामा अपने भांजा-भांजी के घर पहुंचे। कसबा में चोराव्रत की परंपरा पिछले पांच दशकों से चली आ रही है। मान्यता है कि मनौती पूरी होने पर परिवार की ओर से यह पर्व किया जाता है। बताया जाता है कि बिहार में यह अनूठा पर्व मुख्य रूप से कसबा और आसपास के क्षेत्रों में ही मनाया जाता है। कसबा के बनिया समाज में इस व्रत को लेकर विशेष परंपरा रही है। यह पर्व सूर्य उपासना पर आधारित लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.