Purnia News: खपड़ा पंचायत में रबी किसान चौपाल आयोजित, वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड क्षेत्र की खपड़ा पंचायत में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु प्रकाश की अध्यक्षता में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को रबी सीजन में कृषि गतिविधियों, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और आधुनिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक कुमार सचिन और किसान सलाहकार दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कृषि भूमि के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.