पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज के खगहा गांव स्थित मां काली मंदिर में पूजा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज हो गई है। काली पूजा महोत्सव एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें पूजा पंडाल, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया। बैठक में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, मेला और दंगल कार्यक्रम पर हुई चर्चा वहीं मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण ...