पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मां काली के जयकारों और भक्ति गीतों से मंगलवार की रात मीरगंज के खगहा गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आयोजित भव्य भक्ति जागरण का बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने मां काली के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मां काली की आराधना आस्था, शक्ति और हमारी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : छठ पर्व पवित्रता और सूर्य उपासना का पावन पर्व : मंत्री ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी एकजुटता को मजबूत करते है...