Purnia News: खगहा गांव में मां काली मंदिर में निशा पूजा की तैयारी पूरी, मध्यरात्रि 12 बजे खुलेगा पट
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र में मां काली पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव-गांव और मंदिरों में मां काली की आराधना को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में खगहा गांव स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में पूजा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की निशा पूजा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। खगहा स्थित मां काली मंदिर में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगहा गांव में मां काली मंदिर में निशा पूजा की तैयारी पूरी, मध्यरात्रि 12 बजे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.