पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में इन दिनों शराबियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने के बाद वे खाली बोतलों को रनिंग ट्रैक, क्रिकेट पिच तथा मैदान के विभिन्न हिस्सों में तोड़कर फेंक देते हैं, जिससे खेल एवं शारीरिक तैयारी करने वाले युवक-युवतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार टूटी हुई कांच की बोतलों के कारण कई खिलाड़ी एवं अभ्यर्थी घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त है। बाजार निवासी राजन भगत, समाजसेवी रवि कुमार चौधरी, सुशांत कुमार तथा सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहीं पुष्पा कुमारी,...