Purnia News: कोसी नदी में डूबने से आईटीआई छात्र की मौत
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र के सबैया गांव स्थित आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे फाइनल ईयर के बीस वर्षीय छात्र की रविवार को कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अखिलेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया निवासी संजय सिंह का पुत्र था। घटना के बाद कॉलेज परिसर और परिजनों में मातम छा गया। कॉलेज के प्राचार्य रंजीत कुमार कुशवाहा के अनुसार रविवार को अखिलेश अपने तीन साथियों के साथ छात्रावास से यह कहकर निकला था कि सामने की दुकान से सामान लेकर लौट आएगा। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बाहर जाने दिया। इसके बाद चारों छात्र कुछ दूरी बेलगच्छी कोसी नदी पहुंच गए। नदी में नहाने के दौरान अखिलेश तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.