Purnia News: कोर्ट में गवाही देकर निकली अपहृता के दोबारा अपहरण का प्रयास
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। कोर्ट में अपने अपहरण के मामले में गवाही देने पहुंची अपहृता के साथ कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही दोबारा अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गवाही देकर पुत्र के साथ टेंपो से लौट रही महिला को हनुमान मंदिर के पास आरोपियों ने घेर लिया और जबरन टेंपो से उतारने का प्रयास किया। विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया गया है। मामले को लेकर अपहृता ने स्थानीय खजांची हाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस द्वारा कार्यवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.