Purnia News: कोरोना से डरने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पड़ोसी जिले भागलपुर में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों के बीच कोरोना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि वर्तमान में अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे सामान्य फ्लू के मरीज आ रहे हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियाँ उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार और सतर्क है। जिले में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ऑक्सीजन की पर्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.