Purnia News: कोरम पूरा नहीं होने से पंचायत समिति की बैठक स्थगित
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के बैरागढ़ में आयोजित पंचायत समिति की बैठक सोमवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। साथ ही एमएलसी अनिल ठाकुर भी बैठक में पहुंचे थे। हालांकि 13 पंचायत समिति सदस्यों में से नौ सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। प्रमुख निखिल किशोर सहित मात्र चार सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए। बैठक के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को करीब एक सप्ताह पूर्व सूचना दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सदस्यों के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण निर्धारित एजेंडों पर चर्चा नहीं हो सकी। सदस्यों के अनुपस्थित रहने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। बैठक में मौजूद एमएलसी अनिल ठाकुर ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों को उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.