Purnia News: केनगर में पोषण माह का हुआ समापन
पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने किया। इस दौरान पोषण के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण में संतुलित आहार की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। सीडीपीओ अमृता वर्मा ने कहा कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चले पोषण माह के दौरान प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं एवं बाल विकास कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.