Purnia News: केनगर में नये बीडीओ-सीओ ने दिया योगदान
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नवपदास्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने केनगर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को योगदान दिया है। वहीं केनगर अंचल कार्यालय में नये सीओ अजीत कुमार झा ने भी शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। प्रखंड कार्यालय में पूर्व बीडीओ आशीष कुमार ने नए बीडीओ मनीष कुमार को कार्यभार सौंपा। वहीं अंचल कार्यालय में नये सीओ अजीत कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन बीडीओ आशीष कुमार का केनगर प्रखंड कार्यालय में तीन साल से अधिक का कार्यकाल रहा। वहीं तत्कालीन सीओ दिवाकर कुमार का कार्यकाल दो साल चार माह से अधिक का रहा। इस मौके पर नए बीडीओ और सीओ का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। नए सीओ ने भी अंचल कार्यालय के सभी कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.