Purnia News: कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड पूर्णिया की ओर से नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा वैज्ञानिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में राज्य विपणन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.