Purnia News: कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 18वीं बैठक आयोजित
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 18वीं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभागार में उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में जिले के कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों की तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने केंद्र की विशेष उपलब्धियों एवं प्रगति प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रक्षेत्र परीक्षण, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, वार्षिक कार्ययोजना, बीज एवं पौध उत्पादन के साथ केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.