पूर्णिया, नवम्बर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुल्हैया डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा मकतबे इस्लामिया तालीमुल कुरान छतरभोग प्रखंड अमौर में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अनुशासित होकर पढ़ाई करें। अभिभावकों से मुखातिब होते हुए कहा कि अपने बच्चों पर पूरी तरह से ध्यान रखें। तभी ये आगे बढ़ेंगे, कार्यक्रम में दर्जनों अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। मास्टर नाज़िम अख्तर नाजिम ने बच्चों को रोज़ मकतब,स्कूल जाने की सलाह दी। सदस्य अकरम जकी ने बच्चों से सवाल जवाब किया। बच्चों ने बड़ी बुद्धिमानी से सारे प्रश्नों का उत्तर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 10 साल की उम्र में अब्दुर रहीम ने कुरआन-ए-करी...