Purnia News: कुदरत के रंग : आधे शहर में बौछार, आधे में फुहार
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकली और तपिश तेज हो गयी। उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी लेकिन शाम होते ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल की बौछार शुरू हो गयी। हालांकि, शहर के दक्षिणी हिस्से के इलाकों में बौछार हुई जबकि उत्तरी हिस्से में सिर्फ फुहार हुई। मौसम के मिजाज को देख लोग भी हतप्रभ रह गए। एक ही शहर में दो तरह के नजारे थे। पॉलीटेक्किन चौक और मरंगा के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई जबकि गिरिजा चौक और आरएन शाव चौक के तरफ सिर्फ फुहार हुई। फुहार होने से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बिजली की लुकाछिपी से लोगों की परेशानी जरूर हुई। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.