पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ गांव में किसान जयकुमार साह की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया है। वहीं फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भरत पासवान तथा सहायक अवर निरीक्षक कातेश्वर पांडेय शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीते दिन कचहरी बलुआ गांव वार्ड संख्या 10 निवासी 55 वर्षीय जयकुमार साह की विवाद के दौरान मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- ...