Purnia News: किशनगंज की युवती का शव बहकर पहुंचा पूर्णिया
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा गांव में कनकई नदी में डूबी एक युवती का शव घटना के पांच दिन बाद गुरुवार को पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड अंतर्गत खाता टोली घाट के समीप बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान लौचा निवासी महबूब आलम की 20 वर्षीय पुत्री गौसिया परवीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गत रविवार की सुबह गौसिया कनकई नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते वह तेज धारा में बहकर डूब गई। घटना के समय नदी किनारे मौजूद बच्चों और ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा था। लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नदी की तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.