पूर्णिया, सितम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति बिहार प्रदेश द्वारा रविवार को किलकारी स्कूल में 200 बच्चों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण करवाया गया। बच्चों का नेत्र परीक्षण आई ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. आलोक कुमार और उनके सहयोगी टीम के द्वारा करवाया गया। शाखा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि आजकल मोबाइल के कारण कई बच्चों के छोटे उम्र में ही आंख खराब हो रही है और बच्चों को पता भी नहीं चल पा रहा है। आज जांच से कई बच्चों की आंखों में प्रॉब्लम पाया गया। बच्चों को बताया गया की क्या करना है, कुछ बच्चों को चश्मा भी लगेगा। कुछ को विटामिन ए की कमी पाई गई। यह भी पढ़ें- बच्चों में समय पर जांच नहीं होने पर दृष्टि हमेशा के लिए प्रभावित हो : डॉ बिभूति बच्चों को निशुल्क आई ड्रॉप भी दिया गया। जिन बच्चों को कई तरह की आं...