पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददता। किड्जी जॉनी किड्स महबूब खान टोला रोड में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मैंगो डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फलों के राजा आम के पोषण संबंधी महत्व से परिचित कराना तथा खेल-खेल में सीखने के अवसर प्रदान करना था। मुख्य अतिथि अनिंदिता कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह एवं विद्यालय द्वारा आयोजित रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर ऐसे गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोज...