पूर्णिया, सितम्बर 21 -- Purnia News: पूर्णिया। किडज़ी जॉनी किड्स-टू भट्टा दुर्गा बाड़ी में "गिगल्स एंड रिदम फिएस्टा" का भव्य एवं मनोरंजक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, कैटवॉक, कविताएँ, गीत-संगीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्घ्य विश्वास (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ज़ी लर्न) ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास तथा प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने सभी बच्चों, अभिभावकों और ...