Purnia News: काली मंदिर के नवनिर्माण को लेकर शतचंडी महायज्ञ शुरू, 20 को पूर्णाहुति
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सीमा स्थित सार्वजनिक मां काली मंदिर परिसर में मंदिर के नवनिर्माण के उद्देश्य से दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। महायज्ञ में शामिल होने के लिए काशी से 11 आचार्य पहुंचे हैं, जिनके वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। महायज्ञ का शुभारंभ मां दुर्गा के कलश स्थापन के साथ हुआ। श्री हरिओम बाबा के सानिध्य में आयोजित इस अनुष्ठान में स्वामी मार्कंडेय चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (काशी) और आचार्य डॉ. अमय शास्त्री जी महाराज का भी प्रमुख सानिध्य मिल रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महायज्ञ के दौरान पूजा-पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण और अन्य धार्मिक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.