पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार स्थित हाट धनहरा गांव के काली मंदिर परिसर में काली पूजा के अवसर पर सोमवार की रात भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता तथा स्थानीय समाजसेवी विष्णु पासवान, नारायण पासवान एवं बिंदु पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : असुरा में काली पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का हुआ आय...