पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में काली पूजा को लेकर मंदिरों में जहां पंडाल सजधज कर तैयार हो गया है। वहीं कई मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। काली पूजा को लेकर मंदिरों में प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है। पूर्णिया सिटी स्थित मां काली मंदिर, कप्तानपुल स्थित मां काली मंदिर, भट्टा काली बाड़ी, डीएसए मैदान स्थित नवरतन काली मंदिर, बाड़ीहाट दुर्गा मंदिर स्थित काली पूजा, खजांचीहाट दुर्गा बाड़ी स्थित काली पूजा समिति, खजांचीहाट नाका काली पूजा, चित्रवाणी रोड स्थित काली पूजा समिति, भट्टा दुर्गाबाड़ी स्थित पुष्पांजलि काली पूजा समिति, लाइन बाजार स्थित काली पूजा समिति, आजाद कालॉनी, विवेकानन्द कालोनी, मधुबनी काली मंदिर समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मां काली पूजा को लेकर तैयारी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Purnia N...