पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया में काली पूजा की तैयारी Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में एक तरफ दिपावली की धूम है तो दूसरी तरफ काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है। काली पूजा को लेकर शहर के मंदिरों को सजाया जा रहा है। मंदिर के आगे भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। शहर के चर्चित मंदिरों में शुमार पूर्णिया सिटी काली मंदिर में मां काली पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। मां काली की पूजा के दिन काफी संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ लगती है। दूसरी तरफ शहर के भट्ठा काली बाड़ी मंदिर में भी पूजा समिति की ओर से मां काली की पूजा के लिए तैयारी चल रही है। शहर के बीचोंबीच स्थित भट्टा काली बाड़ी मंदिर में भी मां काली की पूजा पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जमती है। यहां पूजन को लेकर मंदिर को भव्य रूप में सजाया जा रहा है। इसी तरह से...