Purnia News: कार से 2160 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के चरैया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 2160 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त किया है। जब्त कफ सिरप की कुल मात्रा करीब 216 लीटर बताई गई है। पुलिस ने कफ सिरप के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, अवर निरीक्षक भगवान यादव सहित पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। टीम ने चरैया में कार्रवाई करते हुए बंगाल नंबर के वाहन संख्या ब्ल्यू 60 जी 1317 से 2160 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.