Purnia News: कायस्थ समाज ने हर्षोल्लास से मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दस्तान सवाददाता। शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कायस्थ वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्षों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर परिचर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक गौरव सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। वर्ष 1974 में उनके नेतृत्व में शुरू हुए संपूर्ण क्रांति आंदोलन ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, निरंकुशता एवं अन्याय के विरुद्ध जनचेतना जगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.