Purnia News: कायस्थ समाज ने मनाई लालबहादुर शास्त्री की जयंती
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया हिंदुस्तान संवाददाता। अपने ईमानदार नेतृत्व से सम्पूर्ण राष्ट्र की चेतना जगाने वाले देश के शत्रुओं की छाती पर चढ़कर जय जवान जय किसान की भावना को गुँजायमान करने वाले माटी के लाल गौरव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्णिया कायस्थ समाज के युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया तथा शास्त्रीजी के जीवन, उनके व्यक्तित्व तथा साहस को याद किया। संयोजक गौरव सिन्हा ने बताया कि जल्द ही संगठित रूप से समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना का क्रियान्वयन होगा और कायस्थ समाज अपने गौरवशाली इतिहास एवं सँस्कृति को संरक्षित करने के साथ साथ नये सिरे से एकजुट एवं सशक्त होगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी-शास्त्री जयंती पर किसान मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.