Purnia News: काम की खबर : आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया। 19 जुलाई को 132/33 के भी धमदाहा ग्रीड उप केंद्र से निकलने वाली 33 केभी सोनदीप तथा मीरगंज फीडर विशेष अनुरक्षण कार्यों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 1 बजे तक बंद रहेगा, जिससे धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पूरे शहरी एवं ग्रामीण, रूपौली प्रखण्ड अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र तथा भवानीपुर प्रखण्ड अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने यह जानकारी दी है। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि पानी आदि की वैकल्पिक व्यवस्था समय पर कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.