पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक नवीन कुमार बुधवार को काम करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद कार्यालय में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को करीब चार बजे नवीन कुमार आरटीपीएस कार्यालय में अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मियों रोहित कुमार, दीपक कुमार, गौतम कुमार और अमित कुमार झा ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व अधिकारी के वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन स...