Purnia News: काझा कोठी पार्क में गंगा उत्सव का आयोजन, 1500 महिलाओं ने एक साथ जलाए दीप
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- काझा कोठी तालाब के संरक्षण का संकल्प Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के काझा पंचायत स्थित काझा कोठी पार्क में जिला कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला गंगा समिति की ओर से गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य काझा कोठी पार्क स्थित तालाब के संरक्षण, स्वच्छता और निर्मलता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में श्रद्धा, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्सव के दौरान करीब 1500 स्थानीय महिलाओं ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तालाब के घाट को रोशनी से जगमग कर दिया। दीपों की आकर्षक रोशनी से काझा कोठी तालाब का तट भक्तिमय और मनमोहक नजर आया। इस दौरान लोगों ने तालाब की स्वच्छता बनाए रखने और उसके संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.