पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की काझा पंचायत स्थित काझा कोठी पार्क के जीर्णोद्धार एवं मिथिला हाट की तर्ज पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से करीब 14 करोड़ 94 लाख 41 हजार रुपये की लागत से काझा कोठी पार्क का विकास मिथिला हाट की तर्ज पर कराया जा रहा है। योजना के तहत पार्क परिसर को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजी इसमें पूर्व से निर्धारित 1807 वर्गफुट क्षेत्रफल म...