Purnia News: कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क शिविर
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुबोध मेहता की ओर से 26 अगस्त की शाम से गोकुलपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर एवं भुवनेश्वर धर्मकांटा परिसर में नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुबोध मेहता ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिए 24 घंटे ठंडा पेयजल, शर्बत, भोजन एवं ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। मनिहारी से गंगाजल लेकर पैदल बनमनखी के धीमेश्वर धाम एवं मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है। गोकुलपुर गांव के दर्जनों लोग भी शिविर में कांवरियों की सेवा में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.