पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के शिवनगर मोहल्ला में बोलबम सेवा समिति भवानीपुर-धमदाहा एवं शिव परिवार भवानीपुर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सावन माह के दौरान सुल्तानगंज-देवघर पैदल कांवड़िया पथ पर लगाए जाने वाले नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष सेवा शिविर को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सके। सदस्यों ने बताया कि सुइया बाजार से आगे घुटिया स्थित भवानीपुर राजधाम निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर में पूरे एक माह तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, विश्राम, स्नान, चिकित्सा, ...