पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया/ हरदा, हिटी। जिले की सड़कों पर अमूमन हर रोज मौत नाच रही है। हालात यह है कि इस साल जून के आखिरी तक जिले में 145 लोगों की जान सड़क हादसे का शिकार हो चुकी है। खासकर जिले दर्जन भर स्थान ऐसे हें, जहां साल में पांच से छह लोगों की जानें हादसे का शिकार हो रही हैं। इन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमें शहर का पोलिटेक्निक चौक, नेवालाल चौक, मरंगा थाना के समीप, हरदा पुल, फरियानी चौक, रानीपतरा, केनगर थाना का गोकुलपुर, जानकीनगर का भंगहा, सरसी थाना का रघुनाथपुर मोड़, मीरगंज का मिड्ल स्कूल चंदवा के पास, जलालगढ़ का जोरा पेट्रोल पम्प के समीप एवं उगरूआ का बरसौनी पेट्रोल पम्प के समीप हादसे का हब बन गया है। परन्तु अफसोस है कि अधिकांश जगहों पर ब्लैक स्पॉट का संकेतक नहीं लगा है। शहरी क्षेत्र में हरद...