पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टाइप-थ्री में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सअनि पप्पू कुमार, विद्यालय प्रधान नंद कुमार सिंह एवं वार्डन ऊषा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिविर में छात्राओं की ओर से कक्षा में विद्युत व्यवस्था, कोचिंग और अन्य समस्याओं से संबंधित तीन आवेदन दिए गए। छात्राओं ने विद्यालय में खेल मैदान की व्यवस्था, जल निकासी की समस्या का समाधान, बिजली के लिए वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्था, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यालय की सुरक्षा के लिए साप्ताहिक पुलिस बल की व्यवस्था कराने क...