पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता कसबा में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम से लेकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एनएच 27 पर दो जगहों पर पुलिस चेकपोस्ट बनाए गए हैं। एसएसपी डा शौर्य सुमन के निर्देश पर गठित काठपुल एवं मदरसा चौक चेकपोस्ट का सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू डा. गौरव कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि काठपुल चौक पर चेकपोस्ट निर्माण से सब्दलपुर स्टेट हाईवे एवं कसबा बार्डर पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अपराधियों को इस होकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश से रोका जा सकेगा। दूसरा चेकपोस्ट मदरसा चौक पर थाना क्षेत्र के कलावे दोगच्छी जाने वाली सड़क, जो दूसरे क्षेत्र में जाती है उस पर भी नजर रखी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बैसा मोड़ पर नया पुलिस चेक पोस्ट जल्द उन्होंने बताया कि जलालगढ़ में बैसा मोड़ पर ...