पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। सावन माह की धार्मिक बेला में कसबा नगर पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर है। नगर के मिर्धा टोला स्थित शिव मंदिर में मंगलवार से 48 घंटे का रुद्र यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हो गया। यज्ञ के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है। रुद्र यज्ञ के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के बाहर भव्य पंडाल और तोरण द्वार बनाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यज्ञ के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया गया रुद्राभिषेक यज्ञ स्थल पर विभिन्न...