Purnia News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल के हिजला स्थित महर्षि मेंहीं ध्यान योग आश्रम में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह सात बजे निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीकृष्ण और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा हिजला से निकलकर आसपास के दर्जनों गांवों से होती हुई बायसी के डेंगराह घाट, यादव टोला के समीप महानंदा नदी तट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और शोभायात्रा पुनः आश्रम पहुंची। आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 23 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तथा दोपहर एक बजे से शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.