Purnia News: करवा चौथ व्रत आज, पूजन सामग्री खरीददारी के लिए बाजारों में भीड़
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर को हैं। इसे लेकर महिलाएं पूजन पाठ की तैयारी में जुट गई हैं। मां पूरणदेवी मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित सुबोध मिश्र बताते हैं कि करवा चौथ व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इसके लिए महिलाएं उपवास करती हैं। शाम ढलने पर पूजन पाठ करती हैं। इधर, इस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए श्रद्धालु महिलाएं दिन भर लगी रही। बाजारों में पूरा चहल पहल रहा। पूजन की दुकानों में सामग्री की खरीददारी के लिए जगह जगह भीड़ रही। शहर के बाजारों में भट्टा बाजार, लखन चौक, रजनी चौक रोड, खजांचीहाट झंडा चौक, खीरू चौक, मधुबनी बाजार, बस स्टैंड, विकास बाजार, अम्बेदकर मार्केट, बहुमंजिला मार्केट समेत कई जगहों पर व्रत सामग्री की खरीदददारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.