पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा व अमौर प्रखंड क्षेत्र में करवा चौथ का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। घरों के अलावा मंदिरों में भी सामूहिक रूप से त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे से करवा बदले। सुहागिन महिलाओं में नई नवेली दुल्हनों जैसा उत्साह था। दिनभर सोलह शृंगार कर सजी-धजीं। अपने-अपने तरीके से करवाचौथ की पूजा की तैयारी की थी। किसी ने सास के हाथों सरगी लेने के बाद व्रत शुरू किया तो किसी ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। शाम को सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार में दिया करवाचौथ का अर्घ्य इसके बाद चंद्रमा के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। जैसे ही आसमान में चंद्रमा ने ...