Purnia News: कम्युनिस्ट नेता के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक
पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पुराने कम्युनिस्ट नेता सुनील सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पार्टी ने गहरा शोक जताया है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य, वरिष्ठ नेता रंजन सिंह, आश नारायण चौधरी, मो. अलीमुद्दीन, गौतम वर्मा, रिंकू यादव, अखिलेश कुमार, अफरोज खान ने कहा कि जिले ने एक जुझारू व क्रांतिकारी नेता को खो दिया है। उन्होंने वार्ड पार्षद के रूप में भी अपनी भूमिका का निर्वहन जनहित में किया। शोषित पीड़ितों के सवालों को लेकर हमेशा अपनी आवाज को बुलंद करने का काम किया। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना उनकी आदत में थी। भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के विरुद्ध भी आवाज को बुलंद करते थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: वार्ड पार्षद का निधन : शोक में नगर निगम कार्यालय पूरे दिन बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.