Purnia News: कभी भी गिर जाएगा पुल, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। मोहनी पंचायत के लागन भमरा गांव में करीब दो वर्ष पूर्व 15वीं वित्त योजना से 14 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पक्की पीसीसी पुलिया के झुकने की शिकायत पर रविवार को डीआरडीए निदेशक अमरेन्द्र सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता के साथ स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पुलिया की स्थिति को देखकर अधिकारियों ने इसे आवागमन के लिए असुरक्षित बताया। जांच के बाद डीआरडीए निदेशक अमरेन्द्र सिन्हा ने कहा कि पुलिया बीच से झुक गई है और इसका लोड बीच के हिस्से पर आ गया है। ऐसी स्थिति में पुलिया कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिया अब आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे देखते हुए बीडीओ और थानाध्यक्ष को तत्काल यातायात पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। खासकर पुलिया से वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने को कहा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.