पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कप्तान पुल पर पहली बार हुए रेलिंग तोड़कर नदी में कोई कार समाई है। इलाके के लोगों को इस घटना ने स्तब्ध कर दिया है। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार सौरा नदी में जा समाई, जिसमें कौचेली डगरुआ निवासी व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और रेलिंग की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। कप्तान पुल अब दो तरफ का रास्ता भर नहीं बल्कि चौराहा बन गया है। पूर्णिया से खुशकीबाग और गुलाबबाग जाने के लिए कप्तान पुल से पहले बाईं ओर फातिमा नर्सिंग होम की तरफ सड़क निकलती है, जबकि दाईं ओर बांध के रास्ते भी लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस स्थान पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। सवाल यह उठता है कि ...