पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय, परोरा में मंगलवार की शाम विद्यालय परिवार द्वारा एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका अनिता कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला ट्रेनर सह भोकराहा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोल झा ने सेवानिवृत्त शिक्षिका अनिता कुमारी को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अनिता कुमारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया है। यह भी पढ़ें-...