पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सरेआम देसी कट्टा लहराना दो युवकों को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही जलालगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पोखरिया गांव वार्ड संख्या नौ निवासी रौशन कुमार पिता संजय विश्वासऔर बोचगांव वार्ड संख्या आठ निवासी ओम कुमार शर्मा पिता अरुण शर्मा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में ओम कुमार शर्मा ने बताया कि उसने देसी कट्...