Purnia News: कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान एकंबा गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी नीरज कुमार (19) पिता नौरंगी मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीरज कुमार के पास कट्टा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस ने कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कट्टा के साथ गिरफ्तार पुलिस क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.